{"_id":"5a6208a84f1c1b74268b53f9","slug":"81516374184-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की बैटरी-सीट और अन्य सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की बैटरी-सीट और अन्य सामान चोरी
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के कच्चा टैंक के समीप एक बाइक का सामान चुराकर शातिर फरार हो गए हैं। चोर बाइक की सीट, बैटरी और अन्य सामान के साथ ही पेट्रोल निकाल कर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गुन्नूघाट पुलिस चौकी में सौंपी शिकायत में सेवा राम शर्मा ने कहा है कि वह कुछ दिन पहले अपने मित्र की मोटर साइकिल मांग कर लाया था। आज सुबह जब वह कहीं जाने के लिए मोटर साइकिल के पास पहुंचा तो पाया कि कुछ शरारती लोगों ने उसकी मोटर साइकिल को नुकसान पहुंचाया है।
मोटर साइकिल की मुख्य सीट और बैटरी गायब थी। साथ ही पेट्रोल की टंकी भी खाली पाई गई। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
--------------------
विज्ञापन
मोटर साइकिल की मुख्य सीट और बैटरी गायब थी। साथ ही पेट्रोल की टंकी भी खाली पाई गई। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने की मांग की है। उधर, एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
--------------------