फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   रेणुका मेले में कारोबारी को पीटकर लूटे दो लाख

रेणुका मेले में कारोबारी को पीटकर लूटे दो लाख

Thu, 22 Nov 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
रेणुका मेले में कारोबारी को पीटकर लूटे दो लाख
demo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में आधा दर्जन युवकों ने एक कारोबारी की जमकर धुनाई कर डाली। मारपीट के बाद दुकान से आरोपी 1.80 लाख रुपये की राशि पर भी हाथ साफ कर गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस थाना रेणुका में मारपीट और चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि मेले में पौने चार सौ पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। मारपीट और चोरी की वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बहरहाल मारपीट में दुकानदार के वृद्ध पिता को गहरी चोटें आई हैं, जिनका उपचार ददाहू के सिविल अस्पताल में करवाया गया। रेणुका पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर स्थानीय चार युवकों को हिरासत में ले लिया है। जबकि, पांचवें की तलाश जारी है। मेला पुलिस अधिकारी एवं डीएसपी अनिल धोलटा ने बताया कि रेणुका मेले में चाट और हलवाई की दुकान लगाने पहुंचे सहारनपुर जिले के बेहट गांव निवासी बॉबी की दुकान में बुधवार की मध्य रात्रि को कुछ युवकों ने जबरदस्ती घुस कर उसके साथ मारपीट की। इससे दुकानदार के वृद्ध पिता 70 वर्षीय धर्म सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। दुकानदार ने 1.80 लाख रुपये की नकदी चोरी होने का मामला भी दर्ज करवाया है। लेकिन नकदी चोरी होने की बात अभी साफ नहीं है। रेणुका पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले
चोरी और मारपीट की वारदात को लेकर मेले में आए दुकानदारों में खौफ पनप रहा है। उन्होंने मेले के दौरान रात्रि को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। दुकानदारों का आरोप है कि मेले में पुलिस प्रशासन 400 जवान तैनात होने के दावे कर रहा है। लेकिन, रात्रि के दौरान मेला बाजार में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं है। यदि सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होते तो आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सकता था। डीसीपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने बताया कि मेला जारी रहने तक मेला बाजार में पुलिस की चौकसी और बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed