फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध रूप से चल रहे 26 नंबर फार्म के तीन काउंटर बंद

अवैध रूप से चल रहे 26 नंबर फार्म के तीन काउंटर बंद

Fri, 11 May 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अवैध रूप से चल रहे 26 नंबर फार्म के तीन काउंटर बंद
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
जीएसटी लागू होने के बाद भी राज्य के सीमा बैरियर पर 26 नंबर फार्म काउंटर चल रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने के बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने औचक निरीक्षण कर इस तरह के तीन काउंटर बंद करवा दिए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग सहायक आयुक्त की टीम ने पांवटा में निरीक्षण किया। इस दौरान 3 काउंटरों को बंद करवाया गया। काउंटरों को फिर से खोलने पर जुर्माना समेत कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
बता दें कि भारतवर्ष में जीएसटी लागू होने के बाद बिल के साथ लगने वाले 26 नंबर फार्म बंद कर दिए गए हैं। आबकारी एवं कराधान जिला उप आयुक्त जीडी ठाकुर के निर्देश मिलने पर एक टीम पांवटा पहुंची। पांवटा साहिब के सहायक आयुक्त ज्योति स्वरूप शर्मा ने निरीक्षण किया। शुक्रवार को पांवटा क्षेत्र में राज्य सीमा पर गोविंद घाट, बहराल व रामपुरघाट में इस तरह के काउंटर बंद करवा दिए गए हैं। 26 नंबर फार्म भरने वाले सभी कार्यालयों को बंद करवाया गया। साथ ही सख्ती से हिदायत भी दे दी कि फिर से ऑफिस खोल कर 26 नंबर फार्म भरते पकड़े जाने पर विभागीय टीम जुर्माना समेत उचित कार्यवाही अमल में लाएगी।
विज्ञापन

उधर, पांवटा साहिब के आबकारी एवं कराधान सहायक आयुक्त अधिकारी ज्योति स्वरूप शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद 26 नंबर फार्म भरना बंद कर दिया गया है। पांवटा में तीन स्थानों पर 26 नंबर फार्म भरे जा रहा था। निरीक्षण कर इन ऑफिसों को सख्ती से हिदायत देकर बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed