फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाबालिग से दुराचार कर कामगार फरार

नाबालिग से दुराचार कर कामगार फरार

Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुराचार कर कामगार फरार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाना के तहत एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। पीड़िता नाबालिग के परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद कामगार फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र के तहत एक नाबालिग के साथ एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत कामगार ने दुराचार किया। परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि युवक ने घर में घुसकर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी कामगार ने मानसिक रूप से बीमार चल रही नाबालिग को दुराचार का शिकार बनाया है। पिछले कुछ दिनों से लड़की के साथ दुराचार कर रहा था।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद फरार आरोपी कामगार के खिलाफ आईपीसी की धारा- 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed