फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फोरेंसिक जांच से खुलेंगे युवती की मौत के राज

फोरेंसिक जांच से खुलेंगे युवती की मौत के राज

Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोरेंसिक जांच से खुलेंगे युवती की मौत के राज
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पुरूवाला की लापता युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मंगलवार को शिमला से एफएसएल की टीम पांवटा पहुंच रही है। यह टीम गिरिपार के चिलौन खाई पर जाएगी और साक्ष्य जुटाएगी। यहीं पर युवती का शव बरामद हुआ था।

गौैरतलब है कि पुरूवाला गांव से 11 नवंबर को युवती तापता हुई थी। परिजनों ने दो दिन तलाश के बाद माजरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। 14 नवंबर को आरोपी युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया। फिर 15 नवंबर को पुलिस आरोपी के घर पूछताछ को पहुंची। मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ के डर से खुद को ही चाकू से घायल कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी का इलाज जगाधरी के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस जांच टीम ने खुद को चाकू मारने वाले युवक का चाकू बरामद कर लिया। आरोपी जगाधरी अस्पताल में पुलिस की हिरासत में है। आरोपी से पूछताछ होने पर पूरी घटना का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मंगलवार को शिमला से एफएसएल टीम डायरेक्टर अरुण शर्मा के नेतृत्व में चिलौन मौके पर पहुंचेगी। मामले की गहनता से जांच चल रही है। कुछ और क्लू भी मिले हैं। इसमें कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
बॉक्स के लिए---------
कथित आरोपी का चाचा गिरफ्तार
शनिवार को लापता युवती की लाश बरामद हुई थी। इसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने रविवार को एनएच-7 करीब 4 घंटे तक जाम रखा। इस मामले में आरोपी युवक के डॉ. चाचा को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 30 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है।

----
366-363 के साथ जोड़ी 364 और 120 की धारा
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस मामले में आईपीसी की धारा- 364 व 120 भी लगा दी गई है। मुख्य आरोपी जगाधरी अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस कर्मी अस्पताल में तैनात है। इसी मामले में गिरफ्तार आरोपी के चाचा डॉ. रहमान को अदालत से 30 नवंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed