फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा के खारा में पकड़ी अफीम की खेती, आरोपी फरार

पांवटा के खारा में पकड़ी अफीम की खेती, आरोपी फरार

Mon, 08 Apr 2019 10:41 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
पांवटा के खारा में पकड़ी अफीम की खेती, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के खारा गांव में पुलिस ने अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। यहां एक व्यक्ति ने खेतों में अवैध ढंग से अफीम की खेती की हुई थी। गुप्त सूचना मिलने पर माजरा पुलिस टीम ने यहां दबिश दी। पुलिस को खेतों में से 1623 अफीम के पौधे मिले। इसके बाद पुलिस ने सैंपल एकत्र कर शेष पौधों को नष्ट कर दिया। मामले में आरोपी मौके से फरार हो गया है। इसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना को खारा गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद एएसआई राजपाल, एएसआई हरदेव सिंह, मुख्य आरक्षी नवीन और महेंद्र सिंह आदि ने पुख्ता जारी हासिल करने के बाद गांव में छापा मारा लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी हरबंस पुत्र रामपाल गांव से फरार हो गया। पुलिस को आरोपी के आवास से कुछ ही दूरी पर खेत में अफीमनुमा पौधे उगे हुए मिले। इस पर टीम ने आईपीएस अधिकारी और कार्यकारी एसएचओ माजरा मानव शर्मा को सूचित किया। पुलिस टीम ने आरोपी के खेतों में 1623 अफीम के पौधे लगे पाए। इसके बाद पुलिस ने दर्जनों सैंपल लेकर अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी से गांव में हड़कंप का माहौल रहा। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने कहा कि खारा गांव में अफीम की खेती का मामला प्रकाश में आया है। अफीम के सैंपल लेकर पौधे नष्ट कर दिए गए हैं। आरोपी हरबंस पुत्र रामपाल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed