{"_id":"5b13fe344f1c1bb06e8b5fe3","slug":"51528036916-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रेशर से हो रही बेतरतीब खुदाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोन क्रेशर से हो रही बेतरतीब खुदाई
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
लमेहटा खदान मेें पोकलैंड और जेसीबी से खनन और ट्रक में की जा रही बालू लोडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
शिलाई के लोगों ने क्षेत्र में चल रहे एक स्टोन क्रेशर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का कहना है कि यह क्रेशर नियमों को ताक पर रखकर चल रहा है जिससे उनको भारी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी कई बार शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं कर रहे।
गुस्साए लोगों ने विभाग को चेतावनी दी है कि वह अविलंब उक्त स्टोन क्रेशर के खिलाफ कार्रवाई करे। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह सभी सरकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। स्थानीय निवासी वेद प्रकाश, प्रदीप सिंह, रतन सिंह, तोता राम, लायक राम ने बताया कि शिलाई से पांच किलोमीटर दूर एनएच 707 के नीचे पांवटा मार्ग पर एक स्टोन क्रेशर बेतरतीब ढंग से कार्य कर रहा है। क्रेशर की छत तक नहीं लगी है जिस कारण क्रेशर से उड़ रही धूल-मिट्टी से उनकी घासनियां खराब हो गई हैं। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। धूल-मिट्टी को रोकने के लिए पानी तक का प्रावधान नहीं किया है।
उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। यदि लोग शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रदेश भू-वैज्ञानिक अधिकारी पुनीत गुलेरिया ने कहा कि सूचना मिली है कि शिलाई में स्टोन क्रेशर मनमाने ढंग से कार्य कर रहा है। ग्रामीणों ने स्थानीय अधिकारी को शिकायत भी की है। शिलाई के एसडीएम खनन उड़न दस्ते के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कार्रवाई क्यों नहीं की, इस बारे जवाब लिया जा रहा है।
विज्ञापन
-----