{"_id":"5c853d0dbdec22140d569a88","slug":"41552235789-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने हरियाणा से लाई गई शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने शिलाई में टिंबी के समीप हरियाणा के युवक को 15 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वह शराब की खेप लेकर शिलाई की ओर जा रहा था। पुलिस ने युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को शिलाई पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने पावंटा-शिलाई मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान पांवटा की तरफ से (एचआर 60 एफ-4094) कार आई। तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उसमें शराब की 15 पेटियां मिलीं। गाड़ी का चालक राजकुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी चोली तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर (हरियाणा) शराब का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। शिलाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने की है।