फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   400 gram charas at one arrest

400 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 27 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

नाहन सीआईए टीम ने चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति चरस लेकर पांवटा के गोंदपुर की ओर आ रहा है। उसके बाद उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी को बद्रीपुर में दबोच लिया गया। चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


नाहन सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि संभवत: पांवटा या गोंदपुर में चरस पहुंचाई जानी है। उसके बाद सीआईए टीम मुख्य आरक्षी हरि चंद, आरक्षी विनय कुमार व विजयपाल पांवटा पहुंचे और बुधवार देर शाम व्यक्ति की तलाश में जुट गए। बद्रीपुर में एक होटल और स्वीट शॉप के समीप एक व्यक्ति पर संदेह हुआ।
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रायपुर सरसावा निवासी वितेश कुमार पुत्र नारायण दत्त से चरस बरामद हुई। आरोपी ने बेल्ट के साथ पेट के समीप एक कपड़े के छोटे से पोटलीनुमा थैले में 400 ग्राम चरस छिपाई थी। आरोपी गोंदपुर इंडस्ट्रीज एरिया में खेप पहुंचाना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही आरोपी को दबोच लिया। अब आरोपी से टीम पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी वितेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed