{"_id":"5c547685bdec224a611c0dde","slug":"31549039237-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। चाइल्ड हेल्पलाइन सिरमौर की काउंसलर ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ शिलाई थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर विनीता ठाकुर ने कहा कि बाल विवाह रुकवाने के सिलसिले में वह संबंधित क्षेत्र में पहुंची थीं। वापस जाते वक्त शिलाई में एक दर्जन के करीब लोगों ने उनसे गालीगलौज की और रिकॉर्ड छीनने के साथ बाल विवाह रुकवाने पर मारने की धमकी भी दी। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को चाइल्ड लाइन के सदस्य झकांडो पंचायत के गांव चोराटा में बाल विवाह रुकवाने के संदर्भ में हस्तक्षेप और काउंसलिंग करने पहुंचे थे। काउंसलिंग के बाद जब टीम के सदस्य रिकॉर्ड लेकर शिलाई पहुंचे तो एक दर्जन लोगों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और रिकॉर्ड छीनने के भी प्रयास किए। यही नहीं, आरोपियों ने उन्हें अभद्र टिप्पणियां कीं और कहा कि यदि दोबारा ऐसे मामलों में दखल दिया तो देख लेंगे। विनीता ने उपायुक्त सिरमौर को भी मामले की शिकायत की है। शिलाई पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शिलाई थाना के प्रभारी अशोक नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने विनीता की तहरीर पर एक दर्जन लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की 341,147,149, 504 व 506 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
गौरतलब है कि चाइल्ड लाइन को 1098 पर शिलाई इलाके में बाल विवाह की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम सदस्यों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाल विवाह के मामलों में हस्तक्षेप किया। इस दौरान टीम सदस्यों की कार्रवाई से कुछ लोग भड़क गए और टीम से अभद्र व्यवहार किया।