फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन के पक्का टैंक में डेली नीडस की दुकान में लगी आग

नाहन के पक्का टैंक में डेली नीडस की दुकान में लगी आग

Wed, 23 May 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नाहन के पक्का टैंक में डेली नीडस की दुकान में लगी आग
file photo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पक्का टैंक के किनारे डेली नीड्स की दुकान में मंगलवार रात अचानक आग भड़क गई। इसके कारण दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस समय क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पर थी। उन्होंने दुकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने वहां आकर दुकान में लगी आग पर काबू पाया।

स्टेशन फायर अधिकारी शंभू लाल गौतम ने बताया कि देर रात 2.45 बजे सीताराम की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना एएसआई अजीत सिंह ने दी थी। इसके बाद दमकल विभाग के प्रशामक रमेश चंद, पवन कुमार, चालक सही राम घटनास्थल पर रवाना हुए।
विज्ञापन


इस दौरान गृह रक्षक देवराज भी मौजूद था। दुकान में आग लगी होने के कारण शटर गर्म हो गया था। इस कारण काफी समय ताला काटने में जाया हुआ। उसके बाद शटर खोल कर दुकान में लगी आग बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि दुकान डेली नीड्स की है। उसमें रखा पंखा, फ्रीज व दूसरा सामान जल गया। इसकी अनुमानित कीमत पचास हजार रुपये के करीब है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed