{"_id":"5ad759374f1c1b65098b514b","slug":"31524062519-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से 912 नशीले कैप्सूल की खेप बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक से 912 नशीले कैप्सूल की खेप बरामद
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने एक युवक से नशीले कैप्सूल की भारी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला देकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं माजरा पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक काफी समय से नशे के धंधे में जुटा है। पुख्ता जानकारी के बाद एसआईयू की टीम ने हरिपुरखोल के समीप दबिश दी। इस दौरान युवक को जांच के लिए रोका तो पुलिस ने उसके कब्जे से स्पास्मो प्रोक्सीवान प्लस के 912 कैप्सूल बरामद किए।
पुलिस ने आरोपी कमल कुमार निवासी रामपुर को ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा साहिब के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। पुलिस ने मामला ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को सौंप दिया है। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
----------