फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   31 vehicle chalan and get 17 thousand fine

31 वाहनों के चालान कर वसूला 17 हजार का जुर्माना

Fri, 10 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू Updated Fri, 10 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
31 vehicle chalan and get 17 thousand fine
traffic jam

ददाहू (सिरमौर)।यातायात नियमों की अवहेलना करने पर रेणुका पुलिस ने शुक्रवार को 31 वाहनों के चालान करके 17 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की दो टीमों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की सरेआम अवहेलना करते दबोचा। 

विज्ञापन


वहीं रेणुका पुलिस ने सरेआम पॉलिथीन का प्रयोग करने पर एक मीट विक्रेता से 500 रुपये का जुर्माना वसूलने के साथ कड़ी फटकार भी लगाई। कार्रवाई के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने के जुर्म में एक चालक का मेडिकल करवाकर उसके विरुद्घ कार्रवाई अमल में लाई। रेणुका पुलिस की टीम में कई अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एक टीम का नेतृत्व एसएचओ रेणुका देवानंद गुलेरिया व दूसरी टीम का नेतृत्व एएसआई रघुवीर सिंह ठाकुर ने किया। 
विज्ञापन


देवानंद गुलेरिया ने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि रात्रि के दौरान खनन सामग्री ले जाने वाले वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed