फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ओवरलोडिंग पर ठोका 54 हजार रुपये जुर्माना

ओवरलोडिंग पर ठोका 54 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 11 May 2019 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर ठोका 54 हजार रुपये जुर्माना
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार दोपहर एआरटीओ कार्यालय कालाअंब की महिला जांच कर्मचारी प्रवीण ठाकुर ने दो ओवरलोड वाहनों के चालान काटकर कुल 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला। जानकारी के मुताबिक कालाअंब बैरियर पर चेकिंग के दौरान गेहूं से लदे ट्रक में क्षमता से 28 टन अधिक भार पाया गया। प्रवीण ठाकुर ने कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दूसरे मामले में केमिकल रॉ मैटेरियल से भरी गाड़ी में भी जांच के दौरान क्षमता से 22 टन अधिक भार पाए जाने पर 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ कार्यालय कालाअंब की महिला जांच कर्मचारी प्रवीण ठाकुर ने बताया कि बाहरी राज्यों से औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्योगों में गेहूं व केमिकल मैटेरियल लेकर आए दो वाहनों में जांच के दौरान तय मानकों के विपरीत अतिरिक्त भार पाया गया। दोनों का चालान काटकर 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed