फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गहनों और मोबाइल समेत बीस हजार उड़ाए

गहनों और मोबाइल समेत बीस हजार उड़ाए

Mon, 16 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गहनों और मोबाइल समेत बीस हजार उड़ाए
demo
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत टोकियो पंचायत के टोका नागला में रविवार रात को चोरों ने लाखों रुपये की ज्वेलरी, मोबाइल और करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने ऐसे घर को निशाना बनाया जहां तीन महीने बाद बेटी की शादी होने वाली थी। चोर विवाह के लिए बनवाई गई ज्वेलरी, नया एंडरॉयड मोबाइल और 20 हजार नकदी लेकर फरार हो गए हैं। अभी तक चोरों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र के टोका नागला निवासी तस्लीम अहमद ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रात को मुख्य गेट बंद कर परिवार घर में सो रहा था। ज्यादा गर्मी होने पर पति-पत्नी बाहर बरामदे में सोए और बच्चे भीतर कमरे में। चोरी का पता सुबह चला। शातिर चोर दीवार को फांद कर घर के भीतर घुस गया। रात को कूलर की आवाज में चोरों के आने का पता नहीं चल सका। तस्लीम ने कहा कि तीन माह बाद बेटी का विवाह होना है। विवाह के लिए घर में बनवा कर रखे सोने का मंगलसूत्र, नेकलेस, अंगूठी, टीका, बालियां और चांदी की अंगूठी, 20 हजार की नकदी और नया मोबाइल चोर लेकर फरार हो गए हैं। सुबह चोरी की वारदात का पता चला तो उन्होंने माजरा पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान और माजरा पुलिस टीम टोका नागला गांव पहुंची। परिजनों का कहना है कि रात चोर डेढ़ से दो लाख की चपत लगा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आसपास क्षेत्र का ही कोई भेदिया वारदात में शामिल हो सकता है। डीएसपी प्रमोद चौहान ने कहा कि चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed