{"_id":"59b9692e4f1c1b28688b45cb","slug":"21505323310-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया की चपेट में आए शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीलिया की चपेट में आए शिक्षक की मौत
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजाना में अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता केश्वानंद के निधन से इलाके में शोक लहर छा गई है। पीलिया की चपेट में आने की वजह से गत दिवस उनकी मौत हो गई। वह पीजीआई में उपचाराधीन थे। 36 वर्षीय केशवानंद शर्मा के अकस्मात निधन से पूरे सैनधार क्षेत्र में जहां शोक छा गया वहीं शिक्षक जगत को भी काफी क्षति पहुंची है। वह कोटला मोलर के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि केशवानंद पिछले कुछ दिनों से पीलिया रोग से ग्रस्त होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, जहां मंगलवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। केशवानंद उर्फ केशव एक योग्य शिक्षक होने के साथ-साथ एक गंभीर कवि भी थे। उनकी रचनाओं को हमेशा सराहा गया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह हजारों लोगों ने स्थानीय गिरि नदी के संगम तट पर उन्हें अंतिम विदाई दी। सीपीएस विनय कुमार, रेणुका के पूर्व विधायक हिरदाराम, कोटला मोलर पंचायत के प्रधान रामदत्त व महीपुर पंचायत के प्रधान सतपाल मान सहित हजारों लोगों ने इस अंतिम यात्रा में भाग लिया। सीपीएस विनय कुमार ने कहा कि समाज ने एक योग्य व होनहार शिक्षक को खो दिया है। शिक्षा जगत में उनकी कमी सदैव खलती रहेगी।
विज्ञापन
--पीलिया की चपेट में आए शिक्षक की मौत
नम आँखों से हजारों ने दी केशवानंद को विदाई