फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   आभूषण चोरी करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

आभूषण चोरी करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
आभूषण चोरी करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
आभूषण चोरी के मामले का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। दिल्ली गेट के समीप एक दुकान में हुई आभूषणों की चोरी के मामले में पुलिस ने चोर गिरोह का चौथा सदस्य भी गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के गजरोला (जिला अमरोहा) से आरोपी को दबोचा गया। इससे पहले पुलिस गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि चौथा आरोपी राकेश पुत्र मलखान सिंह कच्चा टैंक नाहन में आभूषणों की दुकान में हुई चोरी के एक अन्य मामले में भी संलिप्त था। काफी समय से यह आरोपी पुलिस की आंखों धूल झोंक रहा था। एसएचओ नाहन विजय कुमार की टीम को चौथे आरोपी को पकड़ने में भी सफलता मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली गेट के समीप हुई ज्वेलरी चोरी के मामले में कुल 6 आरोपियों की गैंग शामिल थी। नाहन पुलिस इसी मामले में पूजा, कलवा व धर्मदेवी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अब चौथे आरोपी राकेश (40) को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed