फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फैक्टरी से लाखों का सामान उड़ा ले गए शातिर

फैक्टरी से लाखों का सामान उड़ा ले गए शातिर

Mon, 02 Apr 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी से लाखों का सामान उड़ा ले गए शातिर
police logo

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पांवटा के समीप रामपुर भारापुर स्थित एक फैक्टरी में चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोरों ने सेंध लगाकर फैक्टरी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय प्रकाश गुप्ता निवासी धौलाकुआं ने रामपुर भारापुर में तीन महीने पहले ही एलिका रबड़ नामक फैक्टरी खरीदी है। इसके बाद दिन को यहां पर चौकीदार तैनात किया गया था। जबकि रात को वह स्वयं चौकीदारी करने जाता था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जय प्रकाश ने कहा है कि गत दिवस वह किसी कारण से फैक्टरी नहीं जा पाया। दूसरे दिन जब वह फैक्टरी में पहुंचा तो उसके कार्यालय के दरवाजे पर ताला टूटा हुआ पाया। भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। कार्यालय में लगा 32 इंच का एलईडी, डीवीडी रिकॉर्डर, इन्वटर, दो बैटरी और ट्रांसफार्मर में लगा तांबा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। इसके लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बॉक्स के लिए--
दस बकरियां चुराकर ले गए शातिर
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत कंडईवाला में बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। जय पाल निवासी कंडईवाला ने पुलिस को शिकायत की है कि 31 मार्च को इसकी दस बकरियां चोरी हो गईं। उसने शक जताया है कि कोई व्यक्ति इन्हें चुराकर ले गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed