{"_id":"5a16dbee4f1c1b97678bd61e","slug":"201511447534-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहड़ेवाला में तेज रफ्तार ट्राला पलटने से दुकानें, ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहड़ेवाला में तेज रफ्तार ट्राला पलटने से दुकानें, ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमर उजाला बयूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब से सिंगपुरा भगानी मार्ग पर बेहड़ेवाला में बजरी से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा। हादसे में मकान में बनी दुकानें, खोखे और ट्यूबवेल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि हादसे में ट्रक चालक-परिचालक को भी मामूली चोटें आई हैं। सुबह 4 बजे हादसा हुआ।
वीरवार सुबह 4 बजे एक ट्राला रेत भर कर भंगानी गोजर से आ रहा था। बेहड़ेवाला के समीप मंदिर वाले मोड़ पर तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क के साथ लगते खोखे, दुकानें और एक ट्यूबवेल, बिजली लाइन, दो पेड़ भी तहस-नहस हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में ट्रक के चालक और कंडक्टर को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे में मकान और ट्रक का लाखों का नुकसान हुआ है। अमरकोट पंचायत प्रधान राकेश मेहरालु व पूर्व प्रधान धनीराम ने कहा कि वीरवार को सुबह 4 बजे बेहड़ेवाला चौक पर हादसा हुआ। तेज रफ्तार और ओवर लोड ट्राला अनियंत्रित होकर कमला देवी पत्नी स्वर्गीय जोगिंद्र सिंह के मकान से टकरा गया। इससे मकान के फ्रंट में बनी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली आपूर्ति पोल और ट्यूबवेल को भी हानि हुई। सुबह-सुबह जोर का धमाका हुआ जिससे चौक के आसपास रिहायशी घरों के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रक पलटने की वजह से आसपास के सैकड़ों घरों में बिजली व पानी की आपूर्ति भी करीब सात घंटे ठप रही।
पंचायत प्रधान ने बताया कि ट्राला ओवर लोड और तेज गति में था। भगानी मार्ग पर पिछले 2 माह में इस तरह का तीसरा हादसा है। ट्राले में निर्धारित नियमों से दोगुना बजरी भरी हुई थी। इस तरह की घटनाएं बढ़ने से लोगों में आक्रोश है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।