फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्वास्थ्य विभाग ने शिलाई बाजार में काटे आठ चालान

स्वास्थ्य विभाग ने शिलाई बाजार में काटे आठ चालान

Sat, 18 May 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शिलाई बाजार में काटे आठ चालान
स्वास्थ्य विभाग ने शिलाई बाजार में काटे आठ चालान
विज्ञापन

शिकायतें मिलने पर विभाग ने अमल में लाई कार्रवाई
संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप, वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को शिलाई बाजार में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। विभाग की टीम ने मिष्ठान प्रतिष्ठानों, मीट विक्रेताओं, परचून की दुकानों समेत सब्जी व फलों की दुकानों की जांच की । विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। विभाग ने कुल आठ चालान कर जुर्माना वसूला।

जानकारी के अनुसार बीएमओ शिलाई डॉ. निर्दोष कुमार भारद्वाज, हेल्थ सुपरवाइजर नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल भीम सिंह, रविंद्र शर्मा, आरिफ मोहम्मद व रविंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने बाजार में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक चालान काटे। साथ ही व्यापारियों को कड़ी हिदायत भी दी। दरअसल, स्वास्थ्य महकमे को शिलाई बाजार में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी वस्तुएं बेचने, सड़ी-गली सब्जियां, मिष्ठान भंडार चलाने वाले मालिकों द्वारा नकली मिठाई बेचने व मिठाई को चमकदार बनाने के लिए कई तरह के रंगों के प्रयोग और फास्ट फूड बनाने वाली दुकानों में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की शिकायतें आ रही थीं। लिहाजा, विभाग ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई अमल में लाई। बीएमओ ने कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य वस्तुओं में मिलावट व गुणवत्ता पर खरा न उतरने पर चालान काटे। उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। ऐसे व्यापारियों के चालान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता बनाए रखने, सफाई व्यवस्था का ध्यान रखने, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें जैसी कईं तरह की हिदायतें भी दी गई हैं। यदि फिर भी कोई दुकानदार लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed