{"_id":"5ae353d44f1c1ba1098b6e19","slug":"191524847572-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा तस्करों ने दिखाई ऊंची पहुंच की धौंस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा तस्करों ने दिखाई ऊंची पहुंच की धौंस
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
नाहन-पांवटा साहिब सड़क मार्ग पर जुड्डा का जोहड़ के समीप हरियाणा के दो युवाओं को नशे की खेप के साथ पकड़ा तो पुलिस को ऊंची पहुंच की धौंस जमाने लगे। यहां तक कि पुलिस को कई फोन भी आए। लेकिन कोकिन, हेरोइन और केटामाइन जैसे घातक नशे के साथ पकड़े गए दोनों युवाओं को सलाखों के पीछे ठोका गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक हरियाणा में भाजपा का पदाधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस इस संदर्भ में कुछ भी कहने से बच रही है। लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि युवक हरियाणा में प्रभावशाली हैं और अपनी ऊंची पहुंच की धौंस दिखा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वीरवार को शाम जुड्डा का जोहड़ के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दोनों युवाओं को तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। लेकिन दोनों इलाज नहीं करवाना चाहते थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। इस दौरान पुलिस की दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी से 49 ग्राम कोकिन, 45 ग्राम हेरोइन और केटामाइन आईस और केटामाइन मिक्स्ड दवाई बरामद की। दोनों दवाइयों की मात्रा 45-45 ग्राम पाई गई। दोनों की पहचान राजन कक्कड़ और हरसिमरन के रूप में हुई है। दोनों ही अरियाणा के अंबाला जिला के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज नाहन में दाखिल है। पुलिस ने अस्पताल में गारद तैनात कर दी है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों हरियाणा के प्रभावशाली है। उन्होंने अपनी ऊंची पहुंच के इस्तेमाल का भी प्रयास किया।