फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिमला में शिलाई के युवक की मौत, छाया मातम

शिमला में शिलाई के युवक की मौत, छाया मातम

Fri, 08 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शिमला में शिलाई के युवक की मौत, छाया मातम

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। सड़क हादसे में घायल उपमंडल शिलाई के बांदली गांव के युवक की आईजीएमसी शिमला में मौत हो गई है। राजधानी शिमला में 103 टनल के समीप छह सितंबर को वह कार हादसे का शिकार हो गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका। शुक्रवार को आईजीएमसी में उसकी मृत्यु हो गई। उसकी मौत की खबर से पूरे बांदली इलाके में शोक की लहर छा गई है। दिग्विजय उर्फ सोनू निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर चालक कार्यरत था।
गौरतलब है कि 6 सितंवर को शिमला के 103 नंबर टनल के पास कार हादसे में दिग्विजय घायल हो गया था। वह आईजीएमसी में उपचाराधीन था जहां पर शुक्रवार को उसकी मृत्यु हो गई। दिग्विजय हरिपुरधार की एक निजी बस ट्रांसपोर्ट कंपनी में बतौर चालक कार्यरत था। छह सितंबर को वह बस लेकर शिमला जा रहा था।
विज्ञापन

शिमला से पहले ही उसे ट्रांसपोर्ट कंपनी का एक कर्मी राजेश कंवर अपने कार्य के सिलसिले में कार से शिमला लेकर गया। कार्य पूरा करने के बाद दोनों कार से जा रहे थे कि कुछ ही दूरी पर टनल नंबर 103 के समीप उनकी कार अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गई। इससे राजेश कंवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिग्विजय घायल हो गया। उसे आईजीएमसी के आईसीयू में रखा गया था जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी सुनीता, एक बेटा तथा दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। उसकी मृत्यु से इलाके में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान जीत सिंह ने बताया कि आईजीएमसी से दिग्विजय की मृत्यु की खबर आई है। शनिवार को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
----शिमला में शिलाई के युवक की मौत, छाया मातम
103 सूरंग के पास कार हादसे में गई दिग्विजय की जान
निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक का कार्य करता था मृतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed