{"_id":"59da625a4f1c1b6a678b4c67","slug":"181507484250-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि पर रातों-रात निकाली सड़क, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन भूमि पर रातों-रात निकाली सड़क, केस दर्ज
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
उपमंडल राजगढ़ के तहत आने वाले जुब्बल गांव में आरक्षित वन क्षेत्र में सड़क निकालने का मामला सामने आया है। रातों-रात मशीनरियां लगाकर गांव के लिए सड़क निकाल ली गई। भनक लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक सड़क निकाली जा चुकी थी। सड़क निर्माण के इस कार्य से वन संपदा का नुकसान हुआ है। वन विभाग ने लगभग दस लाख रुपये की नुकसान रिपोर्ट तैयार कर ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के वन खंड अधिकारी राजगढ़ थाने में इस मामले की शिकायत की है। उनके अनुसार कुछ दिन पहले रात को जेसीबी मशीनें लगाकर जंगल के बीच से सड़क निकाली गई। पुलिस को दी शिकायत में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि लगभग 127.50 मीटर लंबी और 3.50 मीटर चौड़ी सड़क निकालने की उन्हें जानकारी मिली तो मौके वन रक्षक को टीम सहित भेजा गया लेकिन तब तक वहां से लोग भाग गए थे। न तो वहां पर कोई ग्रामीण था और न ही मशीन। इस अवैध निर्माण से वन विभाग को 9,94,172 रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सड़क का निर्माण किसने किया।
विज्ञापन
राजगढ़ थाना के प्रभारी बलवंत कंवर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 447 और वन अधिनियम की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया है। सड़क निकालने का कार्य किसने किया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--------------------वन भूमि पर रातों-रात निकाली सड़क, केस दर्ज
राजगढ़ खंड के जुब्बल इलाके का मामला
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी