फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में चरस की खेप पहुंचाने आए दो तस्कर गिरफ्तार

पांवटा में चरस की खेप पहुंचाने आए दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में चरस की खेप पहुंचाने आए दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है। पुलिस ने भी नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। वीरवार रात नाहन पुलिस की एसआईयू ने चरस की खेप लेकर पांवटा साहिब आ रहे उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों से 408 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
शुक्रवार को एसआईयू टीम मुख्य आरक्षी हरिचंद के नेतृत्व में पांवटा गोंदपुर निहालगढ़ पहुंची। टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि यूपी के सहारनपुर से कुछ लोग पांवटा पहुंच रहे हैं। जो औद्योगिक क्षेत्र में चरस की खेप पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

टीम ने निहालगढ़ के समीप नाका लगा लिया। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। संदेह होने पर टीम ने दोनों के नाम पूछे। बाइक सवार यूपी के सहारनपुर ग्राम सडोली भूड निवासी पिंकू कुमार (22) पुत्र बलराम सिंह तथा सहारनपुर निवासी विकास (19) पुत्र शीशपाल की तलाशी ली गई। बाइक के पीछे बैठे विकास के पास से जींस में लगी बेल्ट के नीचे बनीयान में लिफाफे में छिपाई चरस बरामद की गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी विकास व पिंकू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बॉक्स के लिए--
अवैध शराब समेत एक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अतिरिक्त थाना प्रभारी हरमेश कुमार की टीम ने अवैध शराब समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा की तरफ से पांवटा आ रहा था। तलाशी के दौरान 60 बोतलें अवैध शराब की बरामद की गई हैं।

जानकारी के अनुसार एडिशनल एचएचओ हरमेश कुमार, ईटीओ लाल चंद चौहान व चपरासी राकेश कुमार की टीम ने बहराल चेक पोस्ट पर वीरवार देर रात को नाकाबंदी की थी। इस दौरान बाइक सवार को तलाशी के लिए रोका गया तो उक्त शराब बरामद हुई। आरोपी दशरथ सिंह(48) पुत्र मलखान सिंह निवासी बातापुल पातलियों की बैग तलाशी ली गई तो अवैध शराब की 60 बोतलें बैग से बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ एचपी एक्साईज एक्ट की धारा- 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
----पांवटा में चरस की खेप पहुंचाने आए दो तस्कर गिरफ्तार
मोटर साइकिल पर आ रहे था पांवटा, 408 ग्राम चरस बरामद
एसआईयू की टीम ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद धर दबोचा
...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed