{"_id":"5ace1dc64f1c1b1c3d8b490b","slug":"171523457478-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की पांच भट्ठियां की नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की पांच भट्ठियां की नष्ट
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
कई बीमारियों में आराम दिलाएगा ये टी-वाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिंहपुरा पुलिस चौकी की एक टीम ने बुधवार सुबह डांडला के जंगल में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रही कच्ची शराब की पांच भट्ठियां नष्ट कर दी हैं। पुलिस ने मौके पर करीब 1400 लीटर लाहण भी नष्ट कर दी। हालांकि, भट्ठियों को चलाने वाले पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे।
जानकारी के अनुसार सिंघपुरा चौकी के अंतर्गत डांडला जंगल के खाले में तड़के ही पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चौहान की अगुवाई में टीम ने दबिश दी। गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई। टीम में मुख्य आरक्षी सुखराम, आरक्षी अजय व मित्र सिंह की टीम ने जंगल में अवैध शराब की 5 भट्ठियों को पकड़ा गया। मौके पर करीब 1400 लीटर अवैध लाहन से भरे 5 ड्रम मौके से बरामद किए हैं, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया। पांच अवैध भट्ठियों के संचालक पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर मौके से फरार हो चुके थे। आसपास कोई नहीं मिला। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया है, जबकि लाहण को भी नष्ट कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय पुलिस पिछले कुछ समय से अवैध नशे के कारोबार को निशाना बना कर कार्रवाई कर रही है जिसमें दूरदराज के जंगलों और खालों में चोरी छिपे अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्ठियों पर नजर रखी जा रही थी। अवैध नशे के फलते फूलते कारोबार से जनता परेशान है। कई मामलों को पकड़ने से लोग पुलिस टीम की कार्यशैली से खुश हैं।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।