फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चैन स्नेचरों से अकेले भिड़ी रही दो महिलाएं

चैन स्नेचरों से अकेले भिड़ी रही दो महिलाएं

Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चैन स्नेचरों से अकेले भिड़ी रही दो महिलाएं
चेन स्नैचरों से अकेले भिड़ गईं दो शिक्षिकाएं
विज्ञापन

अध्यापिकाओं की हिम्मत और सूझबूझ से दबोचे गए स्नैचर
पांवटा में चेन स्नैचिंग वारदातों की सुलझ सकेंगी गुत्थियां
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस, जनता व महिलाओं के लिए झपटमार गिरोह काफी अरसे से सिरदर्द बना हुआ है। पिछले कुछ माह से झपटमारी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, शनिवार को दो महिला शिक्षिकाओं की हिम्मत और सूझबूझ ने झपटमार गिरोह के 2 सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दोनों महिलाएं करीब चार मिनट तक स्नैचरों से भिड़ती रहीं। इनकी गिरफ्तारी से गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों को दबोचने और पहले हुई वारदातों को सुलझाने में भी पुलिस को मदद मिल सकती है।

पांवटा के वार्ड-3 की आदर्श कॉलोनी निवासी मुख्य शिक्षिका भूपपुर स्कूल सुरेखा चौहान पत्नी मोहन सिंह चौहान ने शनिवार को खूब हिम्मत दिखाई। करीब 4 मिनट तक खींचतान व संघर्ष चला। इस दौरान पर्स खींचने वाले झपटमार पर कई मुक्के भी जड़े। देवीनगर स्कूल की मुख्य शिक्षिका कविता शर्मा ने भी स्नैचर को मुक्के जड़े। लेकिन, पर्स छीनकर झपटमार किसी तरह बाइक पर चढ़ गया। बाइक पर भागते समय भी पर्स छुड़ाने का प्रयास शिक्षिका करती रही। इससे उसके बाजू में मामूली चोटें भी आई हैं। प्रत्यक्षदर्शी पूर्व पांवटा नप कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, पूर्व मनोनीत पार्षद शाहबाज खान, आबिद, सलमान व रहीम समेत लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनीं। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया और गली में दबोच लिया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस दोनों आरोपियों से पर्स के अलावा सोने की कुछ चेनें भी बरामद हुई हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पिछले कुछ माह में हुई चेन स्नैचिंग की वारदातों से पर्दा उठ सकता है। कहा जा रहा है कि स्नैचिंग की शिकार हुई कुछ महिलाओं ने भी झपटमारों के हुलियों को पहचान लिया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की गहनता से जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed