फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शातिरों के निशाने पर पांवटा व माजरा इलाकों के एटीएम

शातिरों के निशाने पर पांवटा व माजरा इलाकों के एटीएम

Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
शातिरों के निशाने पर पांवटा व माजरा इलाकों के एटीएम
दो माह में तीन एटीएम लूटने का प्रयास
विज्ञापन

शातिरों के निशाने पर पांवटा और माजरा इलाकों के एटीएम
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले दो माह के भीतर पांवटा और माजरा के तीन एटीएम कक्षों में सेंधमारी के असफल प्रयास हो चुके हैं। इससे साफ है कि शातिरों की नजरें पांवटा क्षेत्र के एटीएम में कैश पर गढ़ी हैं। अब तक की तीन वारदातों से पता चला है कि शातिर मध्यरात्रि दो से तड़के चार बजे के बीच ही इस तरह की वारदातों को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार को माजरा में ग्रामीणों की सजगता से दो शातिर तोड़फोड़ करते हुए रंगे हाथों दबोचे गए हैं। इससे आसपास पहले हुईं ऐसी वारदातों में अहम सुराग मिलने की संभावनाएं हैं। पांवटा उपमंडल क्षेत्र के पांवटा, बद्रीपुर, धौलाकुआं, माजरा, तारुवाला समेत गिरिपार क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों के तीन दर्जन से ज्यादा एटीएम हैं। पिछले कुछ माह से एटीएम कक्षों में तोड़फोड़ और कैश उड़ाने के असफल प्रयास होते रहे हैं। इससे पहले 24 मई की रात भी शातिरों ने शहरी क्षेत्र में एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया था। इसके बाद 27 मई को माजरा में पुलिस थाना से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर नकाबपोश और हेलमेट पहने दो शातिरों ने रात को करीब 2.30 बजे एटीएम उखाड़ने के प्रयास किए। इसके लिए बाहर की तरफ कैमरे की वायर भी पहले उखाड़ ली गई थी लेकिन एटीएम कक्ष के सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोशों की गतिविधियां कैद हो गई थीं। मंगलवार को फिर से सुबह करीब चार बजे माजरा में पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर दूरी पर पर एटीएम तोड़ने का प्रयास किया गया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि जनता और पुलिस में बेहतर समन्वय जरूरी है। माजरा में जनता की जागरूकता से दो आरोपियों को दबोच लिया गया है। जागरूकता और तुरंत सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को दबोचने में मदद मिलती है। इससे क्राइम के ग्राफ पर अंकुश लग सकेगा। बैंक प्रबंधन वर्ग और उपभोक्ता भी जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed