{"_id":"5af064d94f1c1b76098b883e","slug":"161525703897-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक रास्ता बंद करने से विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सार्वजनिक रास्ता बंद करने से विवाद
Updated Mon, 07 May 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेना ने सार्वजनिक रास्ता किया बंद, बढ़ा विवाद
आर्मी एरिया में रास्ता बंद करने से लोग परेशान, अधिकारियों से मिले डीसी
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल भी पहुंचे मौके पर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन शहर में सेना और सिविलियन विवाद सुलझता नहीं दिख रहा है। कैंट एरिया के तहत नगर परिषद द्वारा बनाया गया रास्ता सेना ने बंद कर दिया है। इससे लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। रास्ता बंद करने के बाद उपजे विवाद को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मौके पर जाकर समाधान के प्रयास किए। इस दौरान के उनके साथ प्रशासनिक अमला भी था। उन्होंने उपायुक्त ललित जैन को समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए।
कृष्ण मंदिर के प्रांगण के समीप होकर गुजरने वाला रास्ता सेना ने बंद कर दिया है। इससे इलाके के लोगों में भारी रोष है। इसके साथ ही नगर परिषद ने भी रास्ता बनाया हुआ था। इस वजह से इलाके के लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। विस अध्यक्ष ने कहा कि 1970 से यहां विवाद चल रहा है। इसके स्थायी समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन रास्ता बंद करने संबंधी समस्या के समाधान बारे उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं। प्रशासन और सेना के मध्य वार्ता चल रही है।
उधर उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि विवाद सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में सेना के अधिकारियों से मुलाकात की है। इस मामले को सुलझाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सेना के अधिकारियों ने भी उच्च अधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
------संजय भारद्वाज