{"_id":"5d1ce3748ebc3e3c96284423","slug":"15621743011568-nahan-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 कब्जाधारियों को नोटिस, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
68 कब्जाधारियों को नोटिस, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन ने सरकारी एवं नगर परिषद की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ वीरवार से कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नगर परिषद की ओर से संदिग्ध माने गए 88 मामलों की निशानदेही के बाद 68 कब्जों को हटाया जाना है। पहले दिन करीब 21 कब्जे हटाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। उधर, कब्जे हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कड़े प्रबंध कर लिए हैं। बटालियन से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। वहीं, क्यूआरटी भी रिजर्व रखी गई है। नगर परिषद की इस मुहिम के दौरान एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी। उधर, नगर परिषद की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है।
नगर परिषद नाहन के क्षेत्र में आने वाले कब्जाधारियों पर वीरवार से शिकंजा कसना शुरू हो जाएगा। नगर परिषद ने शहर में अवैध निर्माण और अवैध कब्जों से संबंधित करीब 280 मामले चिह्नित किए थे। इनमें से 88 अवैध कब्जे संदिग्ध माने गए थे। राजस्व विभाग से इन मामलों की निशानदेही करवाने के बाद 68 में अवैध कब्जे पाए गए। इनको हटाने के लिए मुहिम छेड़ी गई है। कब्जों को हटाने के लिए जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन ने मंगलवार शाम को ही शहर में धारा 144 लगाने के आदेश दिए थे।
उधर, जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त ललित जैन के आदेशों के बाद नाहन थाना में लाइसेंसी हथियार जमा होने शुरू हो गए हैं। शाम पांच बजे तक काफी मात्रा में हथियार पुलिस के पास जमा किए गए। यह हथियार कब्जा हटाने की मुहिम पूरी होने के बाद लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
हिमुडा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में अनिल अग्रवाल ने निजी याचिका दायर की थी। अनिल अग्रवाल बनाम हिमुडा के इस मामले का फैसला 2017 में हिमुडा के पक्ष में आया था। वहीं, अदालत ने शहर में हुए अवैध कब्जों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर परिषद से इसकी स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। नगर परिषद को अदालत की अवमानना के नोटिस भी जारी हुए हैं। लिहाजा, नगर परिषद अब शहर में हुए अवैध कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू करने जा रही है।
नगर परिषद का नोटिस मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। नोटिस मिलते ही कई लोग बुधवार को नगर परिषद के कार्यालय पहुंचे और राहत की गुहार लगाई। लेकिन, अवैध कब्जों को लेकर किसी भी तरह की राहत मिलना फिलहाल प्रतीत नहीं हो रहा। नगर परिषद ने सभी लोगों से इस मुहिम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है।
एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की ओर से मांगी गई सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है। अवैध कब्जे हटाने की मुहिम में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में सुरक्षा में जवान तैनात रहेंगे। बटालियन से भी फोर्स मंगवाई गई है, जबकि एक क्यूआरटी भी तैनात की गई है। इस बारे में कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उधर, नगर परिषद के जेई परवेज इकबाल ने बताया कि सभी कब्जाधारियों को नोटिस दिए गए हैं। पहले दिन लगभग 21 कब्जे हटाए जाएंगे।