{"_id":"5d1ce3678ebc3e3cf40ad79e","slug":"15621742888-nahan-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने मारी टक्कर, तीन कामगार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में नेशनल हाईवे-07 पर एक कार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए डॉ. यशवंत सिंह मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद में नेशनल हाईवे-07 पर एक कार चालक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों की पहचान नेमपाल (22), आकाश (18) और शिवा (21) के रूप में हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों प्रवासी कामगार मोगीनंद में किराये के मकान में रह रहे हैं। वे मोगीनंद के एक उद्योग में काम करते हैं। शाम करीब पांच बजे उक्त तीनों कामगार छुट्टी करके लौट रहे थे। तभी मोगीनंद में नेशनल हाईवे पर लुधियाना से देहरादून की तरफ जा रही कार ने उनको फुटपाथ पर टक्कर मार दी। तीनों मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही जांच अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।