फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चूडन में मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिए आठ

चूडन में मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिए आठ

Fri, 28 Jun 2019 11:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
चूडन में मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिए आठ

विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के साथ सटी ग्राम पंचायत पालियों के गांव चूडन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग लहूलुहान हो गए। हालांकि, कालाअंब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों में समझौते का प्रयास किया। बावजूद इसके दोनों गुटों के सदस्य खून-खराबे पर उतारू हो गए। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मारपीट के मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत ग्राम पंचायत पालियों के गांव चूडन में शुक्रवार की देर रात रास्ते के निर्माण को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में आपसी कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट की सूचना कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों पक्षों ने मारपीट कर एक-दूसरे को चोटिल किया हुआ था। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत करके समझाने का प्रयत्न किया, लेकिन दोनों पक्षों ने पुलिस की एक न मानी और पुलिस के समक्ष ही लोग एक दूसरे से मारपीट करने लगे। पुलिस ने खून-खराबे के खतरे को भांपते हुए तुरंत दोनों पक्षों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने पहले पक्ष के शमशेर सिंह, सोनिया व मीना देवी के अलावा दूसरे पक्ष के बलबीर सिंह, नाथूराम, किरण देवी, निर्मला व कश्मीरी देवी सहित कुल आठ लोगों को धारा 107 व 151 के तहत हिरासत में ले लिया। उधर, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोगों को मारपीट के आरोप में हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि कालाअंब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed