{"_id":"5ceaa865bdec2207066caac1","slug":"15588824557-nahan-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
शिलाई/पांवटा (सिरमौर)। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में सिरमौर के दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। एक हादसा शिलाई क्षेत्र के लाधिमहल के समीप पेश आया। जहां कार खाई में गिर गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। जबकि दूसरा हादसा उत्तर प्रदेश के यमुनानगर में हुआ। यहां कार पेड़ से टकराने के कारण पांवटा के एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शिलाई के लाधिमहल इलाके में एक कार गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार (एचपी-85-9888) अजरोली गांव से पनोग की ओर जा रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। अजरोली स्कूल के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गाड़ी के खाई में गिरने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को खाई से बाहर निकला। सभी घायलों को इलाज के लिए सोलन अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, गाड़ी के चालक सिंगाराम (45 वर्ष) निवासी अंजरोली की रास्ते में मौत हो गई। जबकि सुखराम (30) निवासी अजरोली, विनोद कुमार (24) निवासी पनोग, प्रवीण (22) निवासी पनोग को उपचार के लिए सोलन अस्पताल ले जाया गया। शिलाई पुलिस थाना प्रभारी मेहरचंद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
उधर, एक अन्य सड़क हादसे में पांवटा में मिष्ठान की दुकान चलाने वाले के पुत्र की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा पांवटा साहिब-यमुनानगर सड़क मार्ग पर उत्तर प्रदेश के छछरोली में पेश आया। 37 वर्षीय संजय उर्फ संजू निवासी मतरालियो कार में यमुनानगर जा रहे था। अचानक गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में संजय की मौत हो गई। जबकि इमाम अली पुत्र बाबू निवासी पांवटा साहिब घायल हो गया। उसे यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ पांवटा संजय ने बताया कि हादसा उत्तर प्रदेश में हुआ है। लिहाजा, वहां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।