{"_id":"5cdc3137bdec22073706c87a","slug":"151557934391-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर ठोका 65 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर ठोका 65 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र भगानी के तहत ने खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। विभागीय टीम ने अवैध खनन करने पर ट्रक संचालकों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना ठोका।
जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि उत्तराखंड राज्य के दो ट्रक हिमाचल की सीमा में खोदरी माजरी पंचायत के निकट यमुना नदी में अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। पिछले कुछ दिन से हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर यमुना नदी में अवैध खनन माफिया वन व पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर रेत-बजरी की तस्करी को अंजाम दे रहे थे। धरपकड़ के लिए वन विभाग की टीम सतर्क हो गई। टीम ने पुरुवाला-किल्लौड़ मार्ग पर माजरी वन बीट के गोजर गांव के पास यमुना नदी के समीप दबिश दी और रेत-बजरी ले जाते दोनों ट्रकों को दबोच लिया। ट्रक संचालक अवैध रेत-बजरी को भगानी के रास्ते उत्तराखंड ले जाने की फिराक में थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी भगानी तरसेम सिंह की टीम में शामिल मोहन सिंह बीओ माजरी, वन रक्षक वीरेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, ज्योति, सचिन, वीरेंद्र चौहान व वन कर्मी किशन, सुंदर व बहादुर सिंह ने दबिश दी। टीम ने ट्रक यूके16 सीए 0712 और यूके16 सीए 0908 को रोका तो उसमें रेत-बजरी थी, जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। वन विभाग ने 65 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। मामले की पुष्टि वन परिक्षेत्र अधिकारी भगानी तरसेम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।