फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राजबन में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

राजबन में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 06 May 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
राजबन में चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन पुलिस और स्टेटिक्स टीम ने सोमवार सुबह चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी संयुक्त टीम को देखकर घबरा गया था। संदेह होने पर टीम ने आरोपी युवक की तलाशी ली। इस दौरान उससे चिट्टा बरामद किया गया। राजबन पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सोमवार तड़के ही सीसीआई फैक्ट्री के पास पुलिस और एसएसटी की संयुक्त टीम ने 16 ग्राम चिट्टे के साथ सतपाल पुत्र मनीराम गिरिपार के गांव छितली निवासी को पकड़ लिया। आरोपी युवक चिट्टे की डिलीवरी देने जा रहा था। राजबन सीसीआई फैक्ट्री के समीप संदिग्ध रूप से घूम रहा था। पुलिस को देख कर वह डर गया। संदेह होने पर टीम ने युवक को तलाशी के लिए रुकवाया। जब, उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसकी कीमत 50 हजार से अधिक बताई जा रही है। उधर, डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed