फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मशीन गिरने से कामगार की उंगलियां चोटिल, केस दर्ज

मशीन गिरने से कामगार की उंगलियां चोटिल, केस दर्ज

Mon, 02 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मशीन गिरने से कामगार की उंगलियां चोटिल, केस दर्ज
मशीन गिरने से कामगार की उंगलियां चोटिल
विज्ञापन

कारखाना प्रबंधन ने नहीं दिए थे सुरक्षा उपकरण
कामगारों की शिकायत पर कंपनी प्रबंधन पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक उद्योग में कार्य करते हुए मशीन गिरने से महिला की उंगलियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। कामगारों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कालाअंब में गैस चूल्हे का निर्माण करने वाले एक उद्योग में रविवार को हादसा पेश आया। कालाअंब पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान रती निवासी मोगीनंद ने कहा है कि वह, बीन और अन्य महिलाएं कारखाना में कार्य करती हैं। बीन रोज की तरह फैक्ट्री में मशीन पर कार्य कर रही थी कि अचानक मशीन बीन के हाथ पर गिर गई। इससे उसके हाथ की उंगलियों में चोटें आईं। महिलाओं ने पुलिस को बयान दिया है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से कामगारों को किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं। यदि सुरक्षा उपकरण दिए होते तो उसकी उंगलियां बच सकती थीं। कामगार महिला की शिकायत पर कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी सिरमौर विरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed