{"_id":"5a423f464f1c1b001c8baffa","slug":"151514291014-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली चॉकलेट खिलाकर किया दुराचार, बनाई वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली चॉकलेट खिलाकर किया दुराचार, बनाई वीडियो
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
Gang-rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा उपमंडल के तहत पड़ने वाली एक पंचायत की महिला ने युवक पर नशीली चॉकलेट खिला कर दुराचार करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक उसे ब्लैकमेल कर पिछले एक वर्ष से दुराचार करता रहा। तंग आकर महिला ने परिजनों से पूरी आप बीती बता दी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलसि के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी युवक आरिफ (25) पहले उसका पीछा करता रहता था। फिर एक दिन युवक से बातचीत हुई। आरोपी युवक ने उसे नशीली चॉकलेट खिलाई। इसके बाद महाराणा प्रताप चौक के पास दुराचार किया। आरोपी ने इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल
विज्ञापन
करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुराचार करता रहा। वह करीब एक वर्ष से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी महिला को मिलने के लिए मजबूर करता रहा। कभी मिलने और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर वह उसके साथ मारपीट भी करता था। परेशान होकर महिला ने अपने भाई व परिजनों को सारी आपबीती बता दी। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी युवक बी-टेक है। वह किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ पांवटा थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पीड़िता कि शिकायत दर्ज करने के दो घंटे के भीतर ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम पीपलीवाला निवासी आरोपी आरिफ (25) के खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 506 व 328 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी के खिलाफ एक वर्ष से महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुराचार का आरोप है।