फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2.19 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

2.19 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 26 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
2.19 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
2.19 किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरमौर पुलिस ने रोनहाट के पास दबोचा आरोपी
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
जिले की पुलिस ने अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। दो रोज पहले पुलिस ने नाहन के समीप दो व्यक्तियों को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया था। ताजा घटनाक्रम में सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को शिलाई उपमंडल के अंतर्गत रोनहाट सड़क मार्ग पर चरस के साथ दबोच लिया। आरोपी से 2.19 किलोग्राम चरस बरामद की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस के अनुसार एसआईयू टीम ने एएसआई राजेंद्र सिंह की अगुवाई में एचसी हरि चंद, विकास कांडा, आरक्षी प्रवीण कुमार और सुहेब अहमद के साथ रोनहाट सड़क पर गश्त पर थे। रोनहाट से करीब एक किलोमीटर पीछे रोनहाट की ओर से एक व्यक्ति हाथ में कैरी बैग उठाकर आ रहा था। एसआईयू की टीम को देखकर वह हड़बड़ा गया और तेजी से वापस रोनहाट की ओर जाने लगा। एएसआई राजेंद्र सिंह ने उसका पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें बत्तीनुमा आकार में भरी गई चरस बरामद हुई। चरस का वजन करने पर इसका वजन 2 किलो 19 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान करम सिंह (37) पुत्र मोही राम निवासी कुपवी के रूप में हुई है। चरस की तस्करी बत्तीनुमा पदार्थ के तौर पर की जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। ऐसे लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed