फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अब पुलिस से नहीं बच पाएंगे नशे के कारोबारी, सिरमौर-हरियाणा पुलिस छेड़ेगी संयुक्त अभियान

अब पुलिस से नहीं बच पाएंगे नशे के कारोबारी, सिरमौर-हरियाणा पुलिस छेड़ेगी संयुक्त अभियान

Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
अब पुलिस से नहीं बच पाएंगे नशे के कारोबारी, सिरमौर-हरियाणा पुलिस छेड़ेगी संयुक्त अभियान
कालाअंब (सिरमौर)। नशे का कारोबार करने वाले अब पुलिस से बच नहीं पाएंगे। नशीली दवाइयां और चिट्टे जैसे नशे का कारोबार करने वालों को दबोचने के लिए हिमाचल और हरियाणा की पुलिस मिलकर कार्य करेगी।
विज्ञापन

राज्य की सीमा से सटे कालाअंब थाना की पुलिस ने सीमा से सटे हरियाणा राज्य के थानों और चौकियों से बैठक कर इस बारे योजना तैयार की है। बुधवार को भी कालाअंब थाना में नशा निवारण समिति की बैठक में इस मसले पर गहन चिंतन किया गया।
विज्ञापन

सिरमौर जिला के साथ लगते पड़ोसी राज्यों से हिमाचल में सप्लाई होने वाले चिट्टे सहित अन्य नशे की रोकथाम के लिए कालाअंब पुलिस ने खास योजना बनाई है। इस योजना के तहत अब हिमाचल की कालाअंब पुलिस पड़ोसी राज्य की पुलिस के साथ मिलकर काम करेगी। नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए हरियाणा पुलिस ने कालाअंब पुलिस को पूरा सहयोग देने की बात कही है। पुलिस ने कालाअंब के लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिलसिले में कालाअंब पुलिस थाना में नवनियुक्त एसएचओ जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नशा निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में नशे की रोकथाम सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई। एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पड़ोसी राज्य से सप्लाई होने वाले नशे की रोकथाम के लिए प्रदेश की सीमा के साथ हरियाणा की सढोरा व नारायणगढ़ पुलिस से चर्चा की गई है, जिसके तहत पड़ोसी राज्य की पुलिस पूरा सहयोग देगी। साथ ही लोगों से भी इस दिशा में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है। आम जनता के सहयोग से ही नशे जैसी बुराई पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed