{"_id":"5c698250bdec227381666be9","slug":"131550418512-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवघाट में 14 पेटी, खारा में पकड़ीं 75 बोतल कच्ची शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवघाट में 14 पेटी, खारा में पकड़ीं 75 बोतल कच्ची शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। शराब माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है।
रविवार को पुलिस ने अंग्रेजी व देसी के साथ कच्ची शराब बरामद की है। पहले मामले में सिरमौर पुलिस ने परचून की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सिरमौर पुलिस ने नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर चल रही एक दुकान पर दबिश देकर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने आरोपी से अंग्रेजी व देसी शराब की 168 बोतल बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दुकान में अवैध शराब है। पुलिस ने हाईवे पर देवघाट में परचून की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को अंग्रेजी व देसी शराब हाथ लगी। हरियाणा मार्का की शराब का आरोपी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया है। नाहन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने कच्ची शराब बरामद की है। रविवार को माजरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कर्मचंद पुत्र किशनराम निवासी गांव खारा के घर की तलाशी ली। इस दौरान कर्मचंद के कमरे से दो रबड़ की दो ट्यूब बरामद हुईं। पुलिस ने कच्ची शराब की लगभग 75 बोतल बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। माजरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिन भी कालाअंब पुलिस ने मोगीनंद में ठाकुर ढाबा की तलाशी के दौरान 9 बोतल देसी शराब बरामद की थी। वहीं, माजरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर एक युवक के घर सेे 10 बोतल देसी शराब बरामद की है।
मामलों की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को पकड़े गए दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।