फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पीजी में चोरी करने वाला गिरफ्तार

पीजी में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 09:33 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
पीजी में चोरी करने वाला गिरफ्तार
पीजी में चोरी मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नशेड़ियों ने चुराए थे मोबाइल, नकदी, लैपटॉप और बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले सप्ताह पांवटा चुंगी नंबर-6 स्थित पीजी में हुई चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि चोरों ने पीजी से बाइक, लैपटॉप, मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान उड़ा लिया था। इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस जांच टीम ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विगत सप्ताह वार्ड-6 स्थित एक पीजी के दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीजी परिसर में पार्क की बाइक भी चोरी कर ली गई थी। चुंगी नंबर-6 के समीप पीजी में रहने वाले विजय पुरोहित पुत्र प्रतीक खोसला ने 236/18 चोरी का मामला पुलिस थाना पांवटा में दर्ज करवाया था। पुलिस को दिए बयान में विजय पुरोहित ने कहा था कि 24 अगस्त की रात को चोरी की वारदात हुई। कमरे का ताला तोड़ कर कमरे से लैपटॉप, मोबाइल, पर्स में रखी नकदी, आधार कार्ड, वॉच और बैंक एटीएम कार्ड चोरी कर लिए गए थे। पीजी में ही रहने वाले राजेश कुमार के कमरे से भी मोबाइल, पर्स में रखी 11 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड तथा पीजी के परिसर में पार्क की बाइक भी उड़ा ली थी। शिकायत मिलने पर जांच टीम ने सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद एक आरोपी प्रीतम को दबोच लिया। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे और मुख्य आरोपी बंटी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पीजी में चोरी मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में दूसरा और मुख्य आरोपी बंटी नशेड़ी है। पहले भी चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी और चोरियों की अन्य वारदातों में वह शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed