फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, 34 हजार जुर्माना ठोका

खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, 34 हजार जुर्माना ठोका

Thu, 24 May 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, 34 हजार जुर्माना ठोका
illegal mining

राजपुर(सिरमौर)। वन परिक्षेत्र भगानी के अंतर्गत खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम ने दो ट्रैक्टर दबोचे। दोनों को जुर्माना ठोका गया। वीरवार सुबह वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि उत्तराखंड के दो ट्रैक्टर हिमाचल की सीमा में लाए गए हैं। दोनों ट्रैक्टरों से यमुना के तट पर खनन को अंजाम दिया जा रहा है। इस पर वन विभाग की टीम ने भगानी रास्ते में दबिश दी। इस दौरान रेत से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े गए। दोनों पर 34 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया। वन परिक्षेत्राधिकारी भगानी स्थित बलदेव ठाकुर एवं वन खंडाधिकारी मोहन चौहान ने कहा कि टीम में मोहन सिंह बीओ माजरी, वन रक्षक वीरेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, सचिन, वीरेंद्र चौहान तथा वन कर्मी मोहीराम और बहादुर सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed