{"_id":"5ad9fd2d4f1c1b042e8b47e4","slug":"121524235565-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मकान के दरवाजे तोडने पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माणाधीन मकान के दरवाजे तोडने पर मामला दर्ज
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई तहसील के कांडो भटनोल में कुछ लोगों ने एक निर्माणाधीन मकान के दरवाजे तोड़ डाले। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने आधा दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ पुलिस थाना शिलाई में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में भटनौल निवासी वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि 18 अप्रैल को कुछ लोगों ने उसके निर्माणाधीन मकान के दरवाजे तोड़ डाले। यही नहीं मकान में लगे बिजली के मीटर को भी उखाड़ दिया है। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने अगले दिन मकान के साथ दीवार बनाकर आने जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है। इस पर शिलाई पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
---------
विज्ञापन
---------