फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Sat, 24 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
car theft
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
गुन्नूघाट पुलिस चौकी में चोरी के प्रयास का मामला दर्ज हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवक रात के अंधेरे में एक गाड़ी के शीशे खोलने का प्रयास कर रहे थे। वाहन चोरी के इस मामले में हालांकि एक युवक फरार हो गया था। लेकिन शनिवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे दो युवक शहर में स्थित रानी का बाग में पार्क कर रखी संजीव सोलंकी की गाड़ी को चुराने का प्रयास कर रहे थे। उनके पास कुछ औजार भी बरामद हुए हैं। इनसे वे गाड़ी के शीशे से रबड़ निकाल रहे थे। ऐन मौके पर सोलंकी ने उन्हें देख लिया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद मांगी और घेरा बनाकर धर दबोचा। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक फरार हो गया था। उसे शनिवार को दबोचा गया। दोनों युवकों की पहचान अमरपुर मोहल्ला निवासी अमित कुमार और विक्रम ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed