फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   सड़क हादसों को बुलावा दे रहे तेज रफ्तार और बिना नंबर के ट्रैक्टर

सड़क हादसों को बुलावा दे रहे तेज रफ्तार और बिना नंबर के ट्रैक्टर

Sun, 14 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों को बुलावा दे रहे तेज रफ्तार और बिना नंबर के ट्रैक्टर
अंबेडकरनगर के महरुआ थाने में खड़ी मार्ग दुर्घटना के बाद पकड़ कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र में बिना नंबर के दर्जनों ट्रैक्टर सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग, बिना नंबर व तेज रफ्तारी पर कोई अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। इसमें से कुछ ट्रैक्टर यूपी, उत्तराखंड तथा हरियाणा से कबाड़ का सामान या इकाइयों में सामग्री छोड़ने पहुंच रहे हैं। बिना नंबर प्लेट के पहुंच रहे यह ट्रैक्टर हादसे के बाद आसानी से फरार भी हो सकते हैं। इससे पुलिस को उन्हें पकड़ने में भी कामयाबी नहीं मिल पाती। चार माह पहले तारुवाला के समीप एक हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया था जिसका आज तक पता नहीं चला।

इलाकावासी गुरपाल सिंह, मनजीत सिंह, भरत राणा, जुल्फकार अली, चतर चौधरी, मोहनीश मोहन व अश्वनी रॉय का कहना है कि जिस प्रकार दोपहिया वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस टीम शिकंजा कस रही है। उसी तरह बाहरी राज्यों व कुछ स्थानीय क्षेत्र के बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टरों पर भी शिकंजा कसा जाना जरूरी है।
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर पड़ोसी राज्यों से बिना नंबर के कबाड़ी का सामान उठाने पांवटा में पहुंच रहे हैं। इनके न तो आगे न ही पीछे ट्राली में कोई नंबर प्लेट लगी होती है। ओवर लोडिंग कर खूब सामान ठूंसा जाता है। नंबर प्लेट नहीं होने पर हादसे के बाद यह आसानी से फरार भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरपाल सिंह ने कहा कि चार माह पहले तारुवाला के समीप एक नौजवान को ट्रैक्टर ने हिट किया था। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हिट एंड रन मामले में ट्रैक्टर का आज तक कोई पता नहीं चल सका। बिना नंबर के ऐसे ट्रैक्टर की सहायता से चोरी का सामान, अवैध कार्य को अंजाम देने की आशंका बनी रहती है। इस बारे में पुलिस को भी अवगत करवा दिया गया है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस तरह बिना नंबरों के सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed