फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   भूपपुर में हिट एंड रन मामले में बाइक चालक की मौत

भूपपुर में हिट एंड रन मामले में बाइक चालक की मौत

Thu, 23 Nov 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
भूपपुर में हिट एंड रन मामले में बाइक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
देहरादून से पांवटा एनएच-7 मार्ग पर हिट एंड रन मामले में बाइक चालक की मौत हो गई है। वीरवार को भूपपुर के समीप सुबह तड़के यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। आसपास की दुकानों और मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को नेशनल हाईवे-7 पर सुबह करीब 6 बजे भूपपुर के समीप सड़क हादसा हुआ है। बाइक सवार हेमराज सिंह (28) पुत्र चमन लाल को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में हेमराज बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर घायल को देख कर लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल की। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन



अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कोई अज्ञात वाहन चालक उसे टक्कर मारकर भाग गया। घायल बाइक चालक के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिससे हिट एंड रन दुर्घटना मामले के आरोपी को दबोचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed