फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शटरिंग चोरी मामले में दो और गिरफ्तार

शटरिंग चोरी मामले में दो और गिरफ्तार

Sun, 16 Sep 2018 11:21 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
शटरिंग चोरी मामले में दो और गिरफ्तार
hathkadi
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत मिश्रवाला में हुई चोरी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में माजरा पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस गिरोह को दो और आरोपी पुलिस ने दबोचे हैं। चोरी के इस मामले में अब तक कुल चार गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि कुछ और गिरफ्तारी भी संभव है। यह गिरोह दुकान से चोरी कर दूसरे राज्यों में चोरी का माल पहुंचाते थे। मिश्रवाला चोरी के बाद ही गिरोह का भंडाफोड़ हो सका है। क्षेत्र में इस गिरोह ने अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया होगा, जांच टीम इसकी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

माजरा पुलिस थाना के तहत मिश्रवाला में स्थित एक शटरिंग प्लेटों की दुकान से लगातार लोहे की प्लेट्स चोरी की जा रही थीं। इसके बाद दुकान के संचालक और मिश्रवाला से बीडीसी सदस्य फरीज खान ने माजरा थाने में शिकायत कर दी। खुद भी रात को ठीकरी पहरा लगा दिया। वीरवार देर रात को ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को दुकान से शटरिंग की प्लेटें चोरी करते रंगे हाथों दबोचने का प्रयास किया। बाइक से रात को दो आरोपी मौके से फरार हो गए लेकिन, लोगों ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चोर को पुलिस के हवाले किया था। माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। माजरा पुलिस ने चोरी के मामले में नादीम खान (19) पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी जगाधरी हरियाणा, चंद्र कुमार (24) पुत्र सुमेर चंद निवासी राजबन को पहले गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ करने पर अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो सका। इसके बाद अन्य आरोपी साबिर अली (27) पुत्र सुकर अली निवासी जगतपुर मिश्रवाला और मोहम्मद तोफीक पुत्र मोहम्मद दाऊद निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मिश्रवाला शटरिंग प्लेटों के चोरी मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी के मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed