फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

पांवटा में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल

Thu, 28 Jun 2018 10:42 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल
Bike Accident

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र में दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार पहला सड़क हादसा गोंदपुर के समीप हुआ। यहां शिलाई से पांवटा की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक और रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में कंपनी मैनेजर 48 वर्षीय गुरमीत सिंह, पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब और 38 वर्षीय हरिंदर सिंह पुत्र मुंडीलाल निवासी फरीदाबाद उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल लाया गया। बाइक सवार गुरमीत सिंह के सिर और रेहड़ी लेकर घर लौट रहे हरिंदर के सिर और जबड़े में गंभीर चौटे आईं हैं। इस कारण डॉक्टरों ने उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


दूसरा सड़क हादसा तारुवाला के समीप हुआ। यहां दो बाइक भीड़ गईं। इससे सूर्या कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कुलवंत सिंह पुत्र राम सिंह को चोटें आई हैं। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि सड़क हादसों में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed