{"_id":"5a33dcce4f1c1b97678c1c71","slug":"111513348302-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल से बनी पट्टिका गायब, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीतल से बनी पट्टिका गायब, मामला दर्ज
Updated Fri, 15 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीतल से बनी पट्टिका गायब, मामला दर्ज
राजगढ़ (सिरमौर)। जगाटी ठौड़ निवाड़ सड़क को पक्का करने के लिए लगाई गई पट्टिका को अज्ञात लोगों ने गायब कर दिया है। पट्टिका गायब करने से पहले अज्ञात लोगों ने पट्टिका दीवार तोड़ी। इसके बाद पट्टिका को उठाकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह पट्टिका पीतल धातु से बनी है। इसको लेकर पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जगाटी-ठौड़ निवाड़ सड़क पर टारिंग के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऑनलाइन शिलान्यास किया था।
कनिष्ठ अभियंता हरीश पुंडीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 13 सितंबर को इस सड़क को पक्का करने के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया था। विभाग ने इसके लिए पीतल की पट्टिका लगाई थी लेकिन अज्ञात लोगों ने इसे तोड़कर गायब कर दिया है। उधर, थाना प्रभारी बलवंत कंवर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
--------