{"_id":"5c150ed3bdec2255622d0add","slug":"101544883923-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में डाल दी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में डाल दी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बकरास में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि लाभार्थी को न देकर किसी अन्य व्यक्ति को देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यक्ति ने इस संदर्भ में पंचायत प्रधान व सचिव के खिलाफ विकास खंड अधिकारी व जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी है।
बकरास पंचायत के फेड़ोग गांव के पीड़ित तोताराम ने बताया कि 2 अक्तूबर 2016 को हुई ग्राम सभा की बैठक में उसका नाम पारित किया गया। इसके चलते उसके नाम का चयन जिला पंचायत कार्यालय से प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किया गया। इस योजना के तहत उसके नाम एक लाख तीस हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई। लेकिन पंचायत ने इसकी सूचना तक उसे नहीं दी। एक अन्य व्यक्ति ने नेट पर देखकर उसे राशि स्वीकृत होने की सूचना दी। इस मसले पर पंचायत प्रधान व सचिव से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। कुछ दिन बाद फिर से जब नेट पर देखा तो पाया कि उसके नाम स्वीकृत राशि की निकासी हो चुकी है। इस राशि को किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया है।
तोताराम ने बताया कि इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी नाहन, उपायुक्त सिरमौर व विकास खंड शिलाई को शिकायत की है। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तोता राम ने बताया कि जब उसे अपने मकान के लिए धनराशि स्वीकृत होने की बात पता चली थी तो उसने अपने मकान का कार्य भी शुरू कर दिया था। इसके लिए उधार में सामान लिया है, ऊपर से अब मजदूरों का पैसा भी सिर पर खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
उधर, विकास खंड अधिकारी कंवर सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तोता राम को स्वीकृत राशि किसे दी गई है इसका पता लगाया जा रहा है।