{"_id":"5b633d0b4f1c1ba43e8b4d5c","slug":"101533230347-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, बंदूक तान दी मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास, बंदूक तान दी मारने की धमकी
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा से कुंजा मतरालियों मार्ग पर बुधवार रात एक युवक की कार पर ट्रैक्टर चलाकर कुचलने का प्रयास किया गया। वहीं, कथित तौर पर बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा जा रहा है कि दोनों पक्षों में लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है।
बरोटीवाला निवासी महिंद्र सिंह पुत्र सोहन लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार देर रात को वह निजी कार (एचपी17सी 7900) से अपने घर बरोटीवाला जा रहा था। पांवटा रामपुरघाट में डेंटल कॉलेज के समीप रेत-बजरी से भरे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर से उसकी गाड़ी को दो-तीन बार टक्कर मारी गई। जानलेवा हमले के डर से वह गाड़ी के भीतर ही बैठा रहा। ट्रैक्टर में बैठे सलिंद्र सिंह और अन्य बेलचा कस्सी लेकर उतरे और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस बीच बाइक पर अन्य व्यक्ति भी पहुंचा और अपनी बंदूक निकालकर उसे धमकाने लगा। वह किसी तरह गाड़ी से उतर कर डेंटल कॉलेज की तरफ भाग गया। उन्होंने भी उसका पीछा किया। किसी तरह से डेंटल कॉलेज में घुसकर उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने पुलिस थाना को सूचना दी। पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दूसरा पक्ष जानलेवा हमले के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे महज हादसा बता रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पिछले काफी अरसे से रंजिश चल रही है। पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट और वाहनों से टक्कर तथा एक-दूसरे पर हमले के मामले चल रहे हैं। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान नेे कहा कि बटोरीवाला निवासी महिंद्र सिंह पुत्र सोहन लाल की शिकायत पर सलिंद्र सिंह और अन्य के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।